Connect with us

हरिद्वार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने ‘ग्रीन बीएचईएल’ पहल का उद्घाटन किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने नई दिल्ली स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय के दौरे पर ‘ग्रीन बीएचईएल’ पहल का उद्घाटन किया। बीएचईएल के सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल, बीएचईएल के निदेशकगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने माननीय मंत्रीजी का स्वागत किया।
माननीय मंत्री ने 2047 तक ‘नेट ज़ीरो’ बनने के लिए बीएचईएल के रोडमैप की सराहना की, जो कि 2070 तक भारत के ‘नेट ज़ीरो’ के लक्ष्य को हासिल करने के माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप है। उन्होंने दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा की गई विभिन्न विविधीकरण पहलों की भी समीक्षा की, जो बीएचईएल के सतत विकास में सहायता करेगी। उन्होंने बीएचईएल के सभी प्रयासों में भारी उद्योग मंत्रालय के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

Select Language

Advertisement