Connect with us

हरिद्वार

चोरी की योजना बना रहे सात अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस टीम ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे सात अभियुक्तों को चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को अभियुक्तों से चार ब्लैड कटर मिले हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शानिवार को कोतवाली क्षेत्र में सात अभियुक्त चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सागर पुत्र दीपक निवासी झुग्गी झोपड़ी हरिपुर कला सूरजपुर कालोनी रायवाला देहरादून, राजन वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी फतेगज फरीदपुर जिला बरेली हाल निवासी चंडीघाट हरिद्वार, विक्की पुत्र सुनील निवासी भीमगोड़ा हरिद्वार, निखिल पुत्र राकेश निवासी माधोपुरम टीपी नगर मेरठ उत्तर प्रदेश हाल लालजीवाला हरिद्वार, आदित पुत्र तारू ताते निवासी राजपुर थाना सबीर पटना बिहार, किशन पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम ढबुआ थाना ढबुआ फरीदाबाद हरियाणा और दीपक बाल्मीकि पुत्र महिपाल बाल्मीकि निवासी गजराना थाना छल्जेर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल रमेश चौहान, खुशीराम, चेतन, शिवशंकर, नवीन क्षेत्री शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement