Connect with us

नई दिल्ली

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर(नैनीताल)- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक युवती की मुरादाबाद निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। युवक द्वारा दोस्ती के बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए गये। पीड़ित की शिकायत पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
रामनगर कोतवाली के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों ग्राम सलीमपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी कासिम उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने पुत्री के साथ शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने युवती को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कासिम के खिलाफ धारा 376, 504 व 506 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव निवासी कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की बात करने पर कासिफ मुकर गया।

Select Language

Advertisement