Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

हरियाली तीज महोत्सव में गिन्नी शर्मा के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारत विकास परिषद देव भूमि शाखा की ओर से आयोजित किया हरियाली तीज महोत्सव

हरिद्वार- भारत विकास परिषद देव भूमि शाखा की ओर से हरियाली तीज का त्यौहार मध्य हरिद्वार स्थित होटल में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में गिन्नी शर्मा के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष रतनेश गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, तीज क्वीन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। तीज क्वीन का खिताब गिन्नी शर्मा ने जीता और मोनल अग्रवाल रनर अप रहीं। नृत्य में प्रीत शिखा, स्मिता अग्रवाल, श्रृष्ठि शर्मा और मेंहदी प्रतियोगिता में इंदु, प्रियंका और हैप्पी को पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष रतनेश गौतम ने कहा कि हरियाली तीज हिंदू संस्कृति की विरासत है। जिसके माध्यम से हम सभी बहने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवंत रखने का कार्य करते हैं। समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जागरूक कर प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। सचिव सुधा तिवारी ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है। अच्छे वर और अटल सुहाग के लिए महिलाएं व्रत रखती है। भारत विकास परिषद सखी मिलन के तौर पर यह त्यौहार मनाता है। जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश का प्रचार होता है। इस अवसर पर कामिनी सडाना, प्रेम चावला, गीता उषा, अनीता, कृष्णा, पूनम, अंजू, शैफाली, मनीषा, किरण अग्रवाल, मधु उपाध्याय, ममता कंसल सभी को सुहाग पिटारी दी गयी। कार्यक्रम में संरक्षिका कमला जोशी, कुसुम गांधी, सुनीता जोशी, वंदना गुप्ता, रंजना शर्मा, नितिन मिश्रा, लता कुमार, प्रीत शिखा, आदित्य उपाध्याय, डॉ विनोद उपाध्याय, किशन शर्मा, दिनेश शर्मा, केसी जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की प्रमुख तिथियों पर श्रद्धालुओं पर होगी पुष्पवर्षाः पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement