Connect with us

हरिद्वार

चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैडिंग पर किन्नर अखाड़े ने किया मिष्ठान वितरित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सर्वानंद घाट पर विधि विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को मिठाई वितरित की

हरिद्वार- चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर गुरूवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई ने सर्वानंद घाट पर विधि विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को मिठाई वितरित की है। भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट में आयोजित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अवसर पर महामंडलेश्वर पूजा माई ने खुशी जताते हुए भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सभी को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। आज का ऐतिहासिक दिन हम सबके लिए बड़ा ही गौरव का दिन है। कहा कि अब चांद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चैथा देश बन गया है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में. चंद्रयान की सफलता का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को जाता है। जिस प्रकार से चंद्रयान का संचालन करने वाली टीम का उत्साह वर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया जाता रहा है। आज भारत देश का नाम एक बार फिर विश्व में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement