Connect with us

उत्तराखण्ड

बच्ची को गुलदार से बचाने के लिए पालतू कुत्ते ने दे दी अपनी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घर के आंगन तक पहुंचा गुलदार, बच्ची पर झपटने से पहले पालतू कुत्ता उस पर टूट पड़ा
देहरादून (डोईवाला)। ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के बुल्लावाला में 11 साल की बच्ची को गुलदार से बचाते हुए कुत्ते की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शाम के समय 7:30 बजे के करीब कुत्ते संग आंगन में खेल रही बच्ची पर गुलदार के झपटने से पहले ही कुत्ते ने गुलदार पर हमला बोल दिया। जिस पर लंबे संघर्ष के बाद गुलदार ने कुत्ते को मार दिया लेकिन बच्ची की जान बच गई।
वहीं आबादी क्षेत्र में राजा जी टाइगर रिजर्व से लगातार गुलदार के धमकने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है और कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज ने बताया कि बुल्लावाला में महेंद्र सिंह थापा के घर में यह घटना घटी है। इसके बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से अभी तक किसी भी कर्मचारी अधिकारी ने आकर मौके का निरीक्षण नहीं किया है।
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बना हुआ है। दो दिन पहले अमस्यारी क्षेत्र में फिर से गुलदार दिखने से ग्रामीण डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 10 साल पुराने डीजल ऑटो-विक्रमहरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में सख्ती से लागू होगा आदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement