Connect with us

नई दिल्ली

जिस बात का डर था वही हुआ, भूस्खलन की चपेट में आने से मकान गिरने लगे,हृदयविदारक वीडियो सामने आया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज प्रातः काल ही CWN ने वरिष्ठ पत्रकार की सूचना पर इस घटना की संभावना जताई थी

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल बी डी पाण्डे अस्पताल से अतिक्रमण हटाने में जेसीबी और भारी भरकम ड्रिलर मशीन के प्रयोग से पहाड़ दरकने व घरों में दरारें आने की सूचना आज प्रातः वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती द्वारा CWN के माध्यम से जारी की जा चुकी थी। आशंका जताई गई थी कि इसके दुष्परिणाम काफी भयंकर होंगे, हुए भी वही जिसका डर बना हुआ था। क्षेत्र में मकान ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे है। चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के युवक से युवती को प्यार, भाइयों ने बहन की गला घोंटकर शव नहर में फेंका

तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है। मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी का अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।
इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement