Connect with us

नई दिल्ली

पटवारी पेपर लीक कांड के बाद लोक सेवा आयोग अब ऐसे कराएगा परीक्षाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परीक्षाओं संपन्न कराने के लिए नई टीम तैनात
नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आयोग की आगामी परीक्षाओं की शुचिता एवं गोपनीयता के दृष्टिगत निम्न आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।
इसमें आगामी समस्त परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिए नई टीम तैनात की गई है। परिसर में पुलिस एवं इंटेलिजेंस विभाग द्वारा स्थापित की गई कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त टीम द्वारा नए सिरे से प्रश्न बैंक तैयार कराये जा रहे हैं। उक्त के आधार पर निर्मित प्रश्न-पत्रों के अनुसार ही पटवारी / लेखपाल परीक्षा- 2022 को 12 फरवरी, 2023 पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा -2021
को दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 एवं वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
वर्तमान में गतिमान सभी चयन परीक्षाओं के सम्बन्ध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए परीक्षावार विस्तृत आन्तरिक जाँच रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को।आदेशित कर दिया गया है। आयोग द्वारा उक्त आन्तरिक रिपोर्ट तथा पुलिस आख्या के आधार पर समग्र विचारोपरान्त अग्रेतर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के चटिया फार्म में सीएम धामी के सभास्थल के लिए जा रही एक बस ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटी

Select Language

Advertisement