Connect with us

नई दिल्ली

मुरादाबाद के सीओ के बेटे ने देहरादून में अपनी मां की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीओ के बेटे ने ही माँ को उतारा मौत के घाट, लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, मामला देहरादून का है। सीओ के द्वारा दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है की हत्यारोपी 30 वर्षीय आदित्य मानसिक रूप से बीमार है।
जानकारी के मुताबिक (यूपी पुलिस) मुरादाबाद में सीओ के पद पर तैनात हैं। पत्नी का फोन नहीं उठने पर पति मुरादाबाद से देहरादून पहुंचा तो पाया की खून से लतपत पत्नी की मौत हो चुकी थी। सीओ ने अपनी पत्नी का लगुलुहान शव देख पुलिस को सूचना दी, बीती देर रात या सुबह हत्या करने की आशंका बताई जा रही है। हत्यारोपी बेटे के हाँथो में भी कटे के निशान है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला के शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। फिलहाल में आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में करवाया गया है। पूरा मामला डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के बलबीर रोड के जज क्वार्टर का है। पुलिस ने बताया कि डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में मलखन सिंह का परिवार रहता है। मलखान यूपी के मुरादाबाद में बतौर सीओ तैनात थे। वहीं मलखान की पत्नी बबीता और बेटा आदित्य घर पर थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement