Connect with us

उत्तर प्रदेश

पोखरे में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगंव स्थित पोखरे में नहाते समय चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह चारों को पोखरी से निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से सभी बच्चों को जौनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जौनपुर में इलाज के दौरान चारों की देर शाम मौत हो गई।
कुशलगांव ग्राम निवासी यश (08) पुत्र लौटन कुमार, अंश (08) पुत्र जयचंद कुमार, समर (09) पुत्र कमलेश कुमार व राजकुमार (05) पुत्र कमलेश बुधवार को गेंहू की बाल बीनने के लिए गांव के उत्तर सिवान में गए थे। गर्मी ज्यादा होने पर चारों बच्चे कपड़े उतारकर पास में स्थित पोखरी में नहाने लगे। 
इसी दौरान चारों मासूम पोखरी में डूब गए। पास में ही मवेशी चरा रहे लोगों ने पोखरी किनारे बच्चों का कपड़ा देखा लेकिन बच्चे कहीं नजर नहीं आए। आशंका पर सूचना गांव में दी गई। मौके पर गांव के कुछ लोग बच्चों को खोजने के लिए पोखरी में उतर गए। कुछ ही देर में चारों बच्चे पोखरी से बरामद कर लिए गए।  इसके बाद आनन फानन चारों बच्चों को स्थानीय फूलेश बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी बच्चों की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों की देर शाम मौत हो गई। जौनपुर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से बच्चों के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दवानी रामनगर में प्राधिकरण ने रेरा के तहत सम्मलित 56 गांव की लिस्ट जारी की और समझने के लिए कार्यशाला की तिथि घोषित की।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement