Connect with us

हरिद्वार

कार पेड़ से टकराई, 8 साल के बच्चे समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार का रहने वाला परिवार सहारनपुर में शादी से लौट रहा था घर
हरिद्वार।
शादी समारोह से लौटते समय हरिद्वार का एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर के छुटमलपुर में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गयी।
सहारनपुर के छुटमलपुर में सोमवार दोपहर शादी से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी (16) सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में नईम (25) पुत्र जमशेद निवासी गढमीरपुर हरिद्वार उसका बेटा आशु (08), अरहान (18) पुत्र जीशान निवासी अमानतगढ तथा आरिफ (35) पुत्र जहूर हसन निवासी गांव ताल्हापुर थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिलाल और आलिया (16) पुत्री आरिफ निवासी अमानतगढ़ गंभीर रुप से घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement