Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

गंगा सभा पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्री गंगा सभा (रजि.) हरिद्वार के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारी सभापति कृष्णकुमार शर्मा, अध्यक्ष नितिन गौतम, एवं महामन्त्री तन्मय वशिष्ठ ने समोवार को ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर माँ गंगा का पूजन एवं अभिषेक किया।

तीनों पदाधिकारीयों ने कहा कि माँ गंगा ने हमे अपनी सेवा के लिए चुना है। इस तीर्थ की गरिमा और मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए हम सकंल्पबद्ध है। श्री गंगा सभा तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों की रक्षा ओर तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य करती आ रही है। अपने संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदनमोहन मालवीय जी के पद चिन्हों पर चलते हुए हम श्री गंगा सभा में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत


इस अवसर पर सैकड़ों तीर्थ पुरोहितों ने चुनाव में विजय प्राप्ति के लिए माँ गंगा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यतीन्द्र सीखोला,मनोज झा,शैलेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश शिवपुरी, डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणी,गोपाल प्रधान,वीरेंद्र कौशिक, शैलेष मोहन,आशीष मारवाड़ी,वैभव विद्याकुल, पंकज अधिकारी, अवधेश कोशिक, विकास प्रधान, संदीप शास्त्री, देवेंद्र पटुवर,अनुराग झा,अवधेश मिश्रा,आयुष ठेकेदार, जितेंद्र शास्त्री,अजय प्रधान,संदीप प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement