Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। महिला तीर्थ पुरोहित परिवार की थी। महिला का बेटा अनुराग शर्मा भी हरकी पैड़ी पर पुरोहिताई का कार्य करता है। गंगा सप्तमी के चलते महिला का परिवार हरकी पैड़ी गया हुआ था। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर डाली। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी लेकर पुलिस टीम बनाई।
पुलिस के मुताबिक, 63 साल की अर्चना पत्नी स्वर्गीय उमाकांत निवासी मोहल्ला चाकलान मंगलवार को अपने घर पर अकेली थी। पूरा परिवार समेत आसपास के सभी तीर्थ पुरोहितों के परिवार गंगा सप्तमी पर कार्यक्रम में हर की पैड़ी गए हुए थे। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों ने घर में घुसकर अर्चना के सिर पर किसी भारी चीज से हमला करते हुए हत्या कर दी। जोरदार आवाज सुनकर बगल में रहने वाले रिश्तेदार का बेटा छत के रास्ते घर पर पहुंचा तो वृद्धा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। पुलिस ने हर एंगल से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement