Connect with us

उत्तर प्रदेश

13 मई को हुए लोकसभा के मतदान में एक किशोर के आठ बार डाला वोट, वीडियो वायरल के बाद बूथ पर होगा पुनर्मतदान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एटा जिले की घटना, पोलिंग पार्टी के सभी कार्मिकों को किया निलंबित
एटा।
लोकसभा चुनाव में 13 मई को हुए मतदान में एक किशोर के आठ बार वोट डालने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पुनर्मतदान की संस्तुति की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। पोलिंग पार्टी के कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, वायरल वीडियो में एक किशोर ईवीएम पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के सामने वाला बटन दबाते दिख रहा है। इसके बाद वह अपना चेहरा दिखाता है। किशोर एक के बाद एक आठ बार इसी प्रक्रिया को दोहराता दिख रहा है। वायरल वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वह कुछ कार्रवाई जरूर करे। नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए लोक सभा निर्वाचन के 103-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर को मामले की जानकारी दी गई। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले में जनपद एटा के थाना नयागांव में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह मामला अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला खिरिया पमारान के बूथ संख्या 343 का है। पोलिंग पार्टी के चारों कार्मिकों की लापरवाही देखते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहे किशोर को गिरफ्तार कर जिला प्रोबेशन अधिकारी की अभिरक्षा में दे दिया गया है। निर्वाचन की शुचिता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दोबारा मतदान की संस्तुति की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement