Connect with us

उत्तराखण्ड

पाखरो रेंज घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व डीएफओ किशन चंद की करीब 34 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में पाखरो रेंज घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीएफओ किशन चंद की करीब 34 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। इस संपत्तियों को पिछले साल दिसंबर में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई के तहत अटैच किया गया था। संपत्तियों में हरिद्वार और रुड़की के स्कूल व स्टोन क्रेशर शामिल हैं।
पाखरो रेंज घोटाले के मामले में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई इस संपत्तियों पर सोमवार को कब्जा ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों संपत्ति का मालिकाना हक पूर्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है। बता दें कि जांच में पाया गया था किशन चंद ने साल 2010 से 31 दिसंबर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ साथ अन्य कार्यों में करीब 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस दौरान आय 9.8 करोड़ रुपये थी। आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement