Connect with us

नैनीताल

रामनगर-भतरौंजखान मोटर मार्ग पर पन्याली गधेरे पर बना पुल का वीडियो वायरल, देखिए कैसे भरभरा कर टूटा पुल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। लगातार बारिश के कारण रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट गया है। बताया जा रहा कि सालों पुराना यह पुल काफी जर्जर हो गया था। बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण गधेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। पुल टूटने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित कुमाऊं के कई क्षेत्रों को जोड़ता है। भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। लेकिन पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुल टूटने के बाद अब अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर भ्रमण पर पहुंचे राज्यपाल, अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं जाना


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement