Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं नैनीताल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना रहेगी।
देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं पर भारी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में 36.1, मुक्तेश्वर में 20.5 एवं नई टिहरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के अंदर फंसे 40 ये मजदूर, सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान तेज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement