Connect with us

उत्तर प्रदेश

जाली नोट छापने वाले मदरसे में मिली आरएसएस को आतंकी बताने वाली किताब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज। नकली नोट छापने वाले मदरसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकी बताने वाली किताब मिली है। किताब के लेखक महाराष्ट्र के पूर्व आईजी एसएम मुसरिफ हैं। वह मुंबई बम धमाके पर भी किताब लिख चुके हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन में भी उनका लेख प्रकाशित होता है। मदरसे में इस किताब के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। 
28 अगस्त को पुलिस ने अतरसुइया स्थित जामिया हबीबिया मस्जिद के आजम मदरसा में छप रही नकली नोट का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लाख की नकली नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे। ये तीन माह से प्रिंटर व स्कैनर की मदद से छपाई कर रहे थे। इसके लिए मदरसे में एक कमरा मौलवी ने दिया था। उक्त मामले में मामले में करेली के मोहम्मद अफजल व मोहम्मद शाहिद, अतरसुइया निवासी मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरिफीन और ओडिशा के जाहिर खान उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, पुलिस की जांच में आरोपितों के मोबाइल से भी कुछ जानकारी मिली है, जिसे पुष्ट किया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की छानबीन में भी कई तथ्य सामने आए हैं। फरार आरोपियों के पाकिस्तान जाने की आशंका सहित कई अन्य बिंदुओं पर इनपुट जुटाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement