Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालने से पहले आश्रम में रुके थे बदमाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास जानकारी नहीं लगी है। लेकिन प्रारंभिक जांच-पड़ताल में ज्वालापुर के एक आश्रम में रुकने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आश्रम में रुके तीन लोगों ने फर्जी आधार और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी और बदमाशों के हुलिए से इसकी जांच कर रही है।
डकैती के बाद पुलिस बदमाशों के भागने से लेकर उनके यहां पहुंचने तक की सीसीटीवी से सुराग ढूंढ रही है। साथ ही आसपास के सभी होटल-धर्मशालाएं और आश्रमों के भी रिकॉर्ड खंगाल रही है। अभी तक की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि बदमाश 29 अगस्त को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और यहीं रुककर रेकी कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, कुछ जानकारियां मिली हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की हिमाचल के ऊना में भी वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हरिद्वार पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा, तो ये बात सामने आई। आरोपियों ने जून माह में एक फाइनेंस कंपनी में डकैती डालने का प्रयास किया था, मगर कंपनी के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बदमाश असफल हो गए थे और भाग निकले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement