Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी में पति से विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति ने शराब पीकर कर दिया ऐसा हिल गया परिवार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे गुस्साएं पति ने बुधवार रात शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद उसने विषैला पदार्थ निगल लिया। उधर जब सड़क पर हंगामा होने लगा तो पुलिस ने युवक को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार मुखानी निवासी कमल की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। बृहस्पतिवार को कमल ने जमकर शराब पी और फिर विषैला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी के साथ ही परिवार को दी। इसके बाद जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में युवक को जबरन जहर देने का आरोप, इलाज के दौरान मौत: परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement