Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में बाइक सवार युवक की ई-रिक्शा से टक्कर, युवक की मौके

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की के खानपुर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रिश्तेदारी से अपने गांव महेश्वरा लौट रहे एक बाइक सवार युवक की ई रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी मनप्रीत उर्फ मनी(30) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढ़ीवाला गांव में रिश्तेदारी में गया था। रात करीब आठ बजे वह अपने गांव लौट रहा था। खानपुर लक्सर मार्ग पर खानपुर के सरकारी अस्पताल से दो किलोमीटर दूर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास लक्सर की ओर से खानपुर जा रही ई-रिक्शा के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।
जिसमें बाइक सवार सड़क पर गिरा और लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा, अश्लील वीडियो और छवि धूमिल करने का आरोप
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement