Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान महासभा द्वारा दशहरा महोत्सव और शस्त्र पूजन एवम समाजसेवियों का सम्मान।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान महासभा द्वारा दशहरा महोत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन महात्मा गाँधी इन्टर कालेज के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात पूजा-अर्चना एवम शस्त्र पूजन से की गई, तदुपरान्त राजपुतानी महासभा को राजपुतानियों द्वारा सुन्दर कुमाऊनी झोड़े को प्रस्तुति से महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर० पी० सिंह द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त क्षत्रियों एवं क्षत्राणियों का हार्दिक स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले की पंचायत चुनाव की आरक्षण की अनन्तिम सूची, देखें सीटों का विवरण


कार्यक्रम में क्षत्रियों एवं क्षत्राणियों को समाज में विभिन्न क्षेत्रों में किये गए सकारात्मक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया जिसमें श्रीमती चम्पा भोर्याल, श्रीम‌ती रश्मि खेड़ा, श्रीमती आशा भैसोड़ा, श्रीमती नीरजा बोरा श्री राजेन्द्र ढेला, श्री पवन सिंह कार्की, श्री दिग्विजय सिंह, मिस्टर देवेंद्र सिंह चौहान, श्री जोगेंद्र सिंह चौहान, श्री बालम सिंह को एक पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पुनर्नवा महिला समिति सचिव शान्ति जीना ने किया और समापन लक्ष्‌मण सिंह रजवार द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद फंसे 14 विदेशी ट्रैकरों को रेस्क्यू करने एसडीआरएफ टीम रवाना

कार्यक्रम में जनरल इन्दरजीत सिंह बोरा, मेजर बी० एस० रौतेला समेत कार्यक्रम में कार्यकारिणी के अनिल नेगी, कमला महरा, पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती लता बोरा, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, डी एस० डसीला, जया बिष्ट, रेखा रावत, मंजु बनकोटी, सुनिता विष्ट, भुपाल बिष्ट, राकेश चौहान, हरेंद्र सतवाल, मनोज नेगी, रिंपी बिष्ट, हरीश रावत समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement