Connect with us

नई दिल्ली

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धर्म परिवर्तन का दबाव, धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाया, देह व्यापार में धकेलने का आरोप

हल्द्वानी। उत्तराखंड की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मामला बरेली के भोजीपुरा का है। आरोपी ने युवती को देह व्यापार में धकेलना चाहा। उसे धोखे से प्रतिबंधित मांस भी खिलाया गया। भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती उधमसिंह नगर की रहने वाली है। युवती के मुताबिक वह काम के सिलसिले में बरेली जाती थी। भोजीपुरा के पचदौरा डोहरिया गांव के जमील से उसकी जान-पहचान हो गई। बातों में फंसाकर उसने भोजीपुरा में कमरा ले लिया। एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। गर्भवती हुई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके दोस्तों से दुष्कर्म करवाया।  आरोपी उसे अपने दोस्तों से पत्नी बताकर मिलवाता था। बाद में वह उसके साथ देह व्यापार करने लगा। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए उसके साथ मारपीट करने लगा। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement