Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलों में मेडल बेचने का आरोप, फेसबुक पेज संचालक पर मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेडल बेचे जाने की पोस्ट सोशल मीडिया पेज फेसबुक पर डालने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। रायपुर सीओ अनिल जोशी ने इसकी पुष्टि की है।
सीओ जोशी ने बताया कि खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के आरोप पोस्ट में लगाए गए हैं। इस मामले में खेल विभाग उत्तराखंड ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित सोशल मीडिया पेज ‘उत्तराखंड वाले’ के खिलाफ शिकायत दी। उक्त फेसबुक पेज के संचालक ने राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक लोगो और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोटो के साथ एक पोस्ट प्रसारित की। इस पोस्ट में दावा किया गया कि राष्ट्रीय खेलों में पदक लाखों रुपये में बेचे जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को शिकायत भेजी। शिकायत में कहा गया है कि यह पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और झूठी है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की छवि धूमिल करना और राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों और उनके समर्थकों के मन में भ्रम और वैमनस्यता पैदा करना है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की अफवाहों से उत्तराखंड राज्य की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और खिलाड़ियों में हीन भावना उत्पन्न हो रही है। जिस पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में साइबर सेल जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल


क्या है मामला?
दरअसल, फेसबुक पेज ‘उत्तराखंड वाले’ पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेडल बेचे जाने का आरोप लगाया गया था। इस पोस्ट में राष्ट्रीय खेलों के लोगो के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोटो भी इस्तेमाल की गई थी। पोस्ट में कहा गया था कि राष्ट्रीय खेलों में लाखों रुपये में मेडल बेचे जा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में आक्रोश फैल गया था।
खेल विभाग ने जताई आपत्ति
खेल विभाग उत्तराखंड ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। विभाग का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह से भ्रामक और झूठी है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड की छवि को धूमिल करना और राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों और उनके समर्थकों के मन में भ्रम और वैमनस्यता पैदा करना है।
प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई शिकायत
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार की अफवाहों से उत्तराखंड राज्य की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और खिलाड़ियों में हीन भावना उत्पन्न हो रही है।
पुलिस में दर्ज हुआ मुकदमा
शिकायत के आधार पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement