Connect with us

हरिद्वार

बैसाखी मेले को लेकर हर की पौड़ी पर चला अभियान: वाहनों के चालान, अतिक्रमण हटाया गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: बैसाखी मेले के मद्देनज़र हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी के नेतृत्व में घाटों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए घाटों पर खड़े किए गए दो पहिया वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई।

चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि बैसाखी जैसे पवित्र पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से परेशानी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए हर की पौड़ी क्षेत्र में स्थित सुभाष घाट, घंटाघर, नई घाट, गऊघाट और अन्य प्रमुख घाटों पर निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कभी अंडर वियर तो कभी लड़कियों का गारमेंट पहनकर दूसरों के घरों में चटकाता था ताले, पकड़ा गया शातिर चोर

निरीक्षण के दौरान दो व्हीलरों को घाटों के पास खड़ा पाए जाने पर उनका ऑनलाइन चालान काटा गया। साथ ही घाटों और मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस माफिया की हुई अब 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रशासन का यह प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बैसाखी पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो। पुलिस और नगर निगम की टीम मिलकर घाटों की सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement