Connect with us

नई दिल्ली

श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे SSP अल्मोड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पींचा ने 14 जुलाई 2025 को श्रावणी मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु जागेश्वर धाम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की और स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।


एसएसपी ने जागेश्वर चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से आरतोला पार्किंग में खड़ा कराने के निर्देश दिए, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम तक शटल सेवा निरंतर संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने चौकी जागेश्वर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया और हाल ही में बरामद अज्ञात शव के स्थल का मुआयना करते हुए आवश्यक जांच व पहचान के निर्देश दिए।
एसएसपी का यह दौरा श्रावणी मेले के सुचारु, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement