उधमसिंह नगर
उधम सिंह नगर: पिता-पुत्र के विवाद में कुल्हाड़ी चली, पिता की मौत, बेटा हिरासत में
उधम सिंह नगर। जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार रात शराब के नशे में धुत बेटे कन्हई विश्वास का अपने पिता गुरपद विश्वास से विवाद हो गया।
झगड़ा बढ़ने पर गुरपद ने गुस्से में कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला किया, लेकिन कन्हई ने कुल्हाड़ी छीनकर पिता के सिर और पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरपद को पहले गदरपुर अस्पताल और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। गांव में इस हृदयविदारक घटना से शोक और स्तब्धता का माहौल है।
