Connect with us

उत्तर प्रदेश

इसलिए निलंबित किए गए चर्चित आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। अभिषेक सिंह बिना छुट्टी लिए गायब थे। आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की इंटरनेट मीड‍िया पर रील्‍स के चलते काफी चर्चित हैं।गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी रील वायरल हुई थी और उनको प्रेक्षक पद से हटाया गया था। इसके बाद अभिषेक ने उप्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2014 में भी निलंबित किया गया था। आइएएस अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी चर्च‍ित आएएस अधिकारी हैं। जौनपुर न‍िवासी अभ‍िषेक स‍िंंह के प‍िता  कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आइपीएस रहे हैं।

Select Language

Advertisement