Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद होटल में हाई-टेक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम से बुकिंग और QR कोड से खेल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद के बुधबाजार स्थित होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी। 3 युवतियों सहित 14 गिरफ्तार। इंस्टाग्राम और QR कोड के जरिए चल रहा था देह व्यापार का काला धंधा।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़े और हाई-टेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के सबसे व्यस्ततम बुधबाजार इलाके में स्थित एक होटल में देर रात की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके के व्यापारिक और रिहायशी क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जब टीम ने दबिश दी, तो कमरा नंबर 102, 104 और 105 में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा था। आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों को फंसाते थे और भुगतान के लिए QR कोड का इस्तेमाल करते थे।
पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और गोरखपुर से बुलाई गई थीं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि होटल मैनेजर ने उन्हें लालच देकर बुलाया और उनकी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। होटल के रजिस्टर में किसी भी ग्राहक की एंट्री नहीं थी, जिससे स्पष्ट होता है कि नियमों की धज्जियां उड़ाकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार होटल मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तकनीकी जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त लोगों को भी बेनकाब किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने कहा, शादी में दिए जाने वाले उपहारों की सूची बनाकर वर व वधू पक्ष के हस्ताक्षर कराए जाने चाहिए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement