Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा धमाका, 8 तमंचों के साथ तस्कर अरेस्ट!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जनपद नैनीताल में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरगलिया क्षेत्र से एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को 8 अवैध तमंचों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

नैनीताल। अपराधियों और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क पर करारी चोट की है। एसओजी (SOG) और चोरगलिया थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया है।
पुलिस को यह कामयाबी एमवीआर गेट क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण में चोरगलिया थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा की टीम जब गश्त पर थी, तभी मुखबिर से अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ी एक सटीक सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गलफार गेट मार्ग के समीप घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, मौत


तलाशी के दौरान संदिग्ध आरोपी के बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के पास से दो 12 बोर के देसी तमंचे, छह .315 बोर के देसी तमंचे और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इतने सारे हथियारों की खेप मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ चोरगलिया थाने में आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान 30 वर्षीय रियासत, निवासी सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है।
इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें यह भी पता लगा रही हैं कि हथियारों की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस शानदार और साहसिक कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी संयुक्त पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की है।

Select Language

Advertisement