Connect with us

हरिद्वार

दो कांवड़ियों की मौत, ट्रक से टकराई कार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की ढण्डेरी गांव के पास हुआ भीषण हादसा
हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार गंगाजल लेने आये कांवड़ियों की कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  मंजीत, नीशू व आशु गांव बवाना दिल्ली से गंगाजल लेने आए थे। दोनों आई 20 कार से निकले थे। जैसे ही वे हरिद्वार रोड स्थित गांव ढण्डेरी के पास पहुंचे तो उनकी कार एक खड़े ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में मंजीत व नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा कांवड़िया आशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस हादसे की सूचना कांवड़ियों के परिजनों को दे दी गई है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Select Language

Advertisement