Connect with us

हरिद्वार

डीजे के शोर सुनकर हाथी ने कांवडियों को दौड़ाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर बीती रात श्यामपुर की घटना
हरिद्वार
। कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार डाक कांवड़ के डीजे के शोर से हाथी उग्र हो गया। हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर बीती रात श्यामपुर के पास हाथी जंगल से हाइवे पर आ गया। इससे कांवड़ियों में भगदड़ मच गया। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हाथी के चलते कुछ देर हाइवे बाधित रहा, लेकिन हाथी के जंगल में चले जाने के बाद आवाजाही शुरू हुई। श्यामपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: कनखल क्षेत्र के मधुर विहार कॉलोनी में हाथी आने से मोहल्ले वासियों में हड़कंप

Select Language

Advertisement