Connect with us

नई दिल्ली

6 साल से पहले कक्षा एक मे बच्चों को न दें दाखिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई शिक्षा नीति: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को को भेजे निर्देश
नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि वह नई शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा में छह साल से अधिक आयु के बच्चों को ही दाखिला दें। मंत्रालय ने राज्यों को भेजे गए ताजा आदेश में शिक्षा नीति के प्रावधानों को दोहराते हुए सभी राज्यों से इस व्यवस्था को समान रूप से लागू करने को कहा है।
पूर्व के नियमों के तहत पहली कक्षा में दाखिले के लिए पांच साल की उम्र पूरी करना ही पर्याप्त माना जाता था। जबकि नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालयों आदि में छह साल की उम्र के प्रावधान का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में मूलभूत चरण चरण में बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने की सिफारिश करती है। इसमें सभी बच्चों (3 से 8 वर्ष के बीच) के लिए पांच वर्ष सीखने के अवसर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून विकास नगर में युवती के पीछे पड़ा कोबरा, 15 दिन में दूसरी बार डसा, पिता के सपनों में आ रहा सांप

Select Language

Advertisement