Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

15 मार्च से ऑनलाइन पूजा के लिए खुल सकती है बुकिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंदिर समिति श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए जारी करेगी एसओपी
देहरादून।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए 15 मार्च से बुकिंग शुरू होने की संभावना है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से दर्शन और पूजा व्यवस्था की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की जाएगी। ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग पोर्टल भी खोला जाएगा।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के हवाले से कहा गया है इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर नहीं आने पर श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए बुकिंग करनी होती है।
रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचने की संभावना
इस बार रिकार्ड श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने की संभावना है। अभी तक चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.63 लाख यात्री पंजीकरण हो चुके हैं। केदारनाथ के लिए 90 हजार और बदरीनाथ के लिए 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा चुके हैं।
ऐसे करें पंजीकरण वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

Select Language

Advertisement