Connect with us

हरिद्वार

घर से भागकर किशोर आया हरिद्वार, पेट भरने के लिए मांग रखा था भीख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऑपरेशन मुक्ति” अभियान में A.H.T.U ने किया रेस्क्यू, भेजा बालगृह
हरिद्वार।
A.H.T.U. हरिद्वार ने “ऑपरेशन मुक्ति” (भिक्षा नहीं शिक्षा दें) के तहत विभिन्न कारणों से भिक्षावृत्ति में लिप्त बालक बालिकाओं को भिक्षाटन से हटाकर उनके बचपन को बचाने तथा भविष्य उज्जवल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत आज दिनांक 03.03.2023 को 01 तेरह वर्षीय बालक को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की गई।
नोडल ऑफिसर सुश्री निहारिका सेमवाल के निकट पर्यवेक्षण में काम कर रही A.H.T.U. हरिद्वार टीम ने घर से भागकर हर की पैड़ी आए बालक लक्की पुत्र स्वर्गीय महेश लाल निवासी गोवर्धनपुर मथुरा (उत्तर प्रदेश) को भिक्षावृत्ति करते हुए ‌बरामद किया। बालक घर से भागकर यहां आ गया था और भिक्षावृत्ति में मिले पैसे से अपना गुजारा कर रहा था।
बालक का चिकित्सा परीक्षण एवं कोविड जांच के उपरांत बाल कल्याण समिति रोशनाबाद के निर्देश पर बाल गृह रोशनाबाद में प्रविष्ट कराया गया। परिजनों के संबंध में सोशल मीडिया समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों के द्वारा जानकारी की जा रही है ताकी बच्चों को उनके सुपुर्द किया जा सके।
  A.H.T.U. हरिद्वार टीम-
1- निरीक्षक राकेंद्र कठैत (टीम प्रभारी)
2- आरक्षी जितेंद्र
3- आरक्षी चालक दीपक चंद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement