Connect with us

हरिद्वार

घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे के घर धमकी प्रेमिका, बरात केंसिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बाद अब हरिद्वार के पथरी गांव में आया नया मामला

हरिद्वार में दुल्हन पक्ष करता रहा बरात का इंतजार,खाना और तैयारियां चली गई बेकार

हरिद्वार। हल्द्वानी के बाद अब हरिद्वार में दूल्हे के दुल्हन के यहां बरात लेकर न पहुंचने का मामला सामने आया है। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी से ठीक पहले उसके घर जा पहुंची। प्रेमी कहीं और शादी कर रहा था। बरात जाने की तैयारियां चल रही थी। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठे गई और बोली कि बरात लेकर गया तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगी। प्रेमिका की बात सुनकर दूल्हा दबाव में आ गया और बरात नहीं ले गया। दुल्हन पक्ष बरात का इंतजार करता रहा। बरात नहीं आने पर खाना से लेकर सभी तैयारियां बेकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक लक्सर से एक युवक की बरात पथरी गांव में आनी थी। बरात दूल्हा और दुल्हन के परिवार से तय की थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की ओर से सभी तैयारियां कर ली थी। खाना बनाने से लेकर टेंट लगा था। पूरा गांव शादी के स्वागत में पहुंचा था। रिश्तेदार भी बरात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात तक बरात नहीं आई।
ग्रामीणों ने खाना भी खा लिया और डीजे का शोर थमने लगा। बरात नहीं आने पर दुल्हन के पिता को आशंका हुई तो दूल्हा पक्ष को फोन किया। फोन नहीं उठा। गांव के ही किसी ने बताया कि दूल्हे के घर से बरात ही नहीं निकली। छानबीन करने पर पता चला कि दूल्हे की प्रमिका घुड़चढ़ी से ठीक पहले उसके घर धमक गई। उसे छोड़कर कहीं और शादी करने की बात पर झगड़ने लगी और जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगी। इस बात पर दूल्हे ने दूसरी जगह बरात ले जाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हमारे रगों में रचा-बसा है वसुधैव कुटुम्बकम का भावः- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज पूरा नहीं होने पर बरात नहीं लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पवन डिमरी के मुताबिक शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement