नई दिल्ली
सितारगंज के पंडरी में 10 झोपड़ियों में लगी आग, एक मासूम की मौत
सोमवार रात की घटना, मची भगदड़, दो मवेशी भी जलकर मरे
रुद्रपुर। सितारगंज के पंडरी में सोमवार रात 10 झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने से एक मासूम की झुलसकर मौत हो गई।
ग्राम पंडरी के वार्ड नंबर तीन में सोमवार रात उस वक्त की घटना है जब लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई और उसकी चपेट में अन्य 9 झोपड़ियां आ गई। लोग जान बचाते हुए इधर उधर भागने लगे। 6 साल के जिशान पुत्र आशिक शाह की जुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। दो जानवर भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पुलिस और फायर विभाग ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एक मासूम की झुलसकर मौत हुई है। दो जानवर भी झुलसे है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
