Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बहन ने ही सगे भाई की करवा दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बहन का पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग, भाई ने दोनों को देखा तो रास्ते से हटा दिया

हरिद्वार। ढाढेकी गांव के कुलवीर हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक कुलवीर की हत्या उसी की नाबालिग बहन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की। आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर कुलवीर की हत्या की और फिर उसका शव गाड़ दिया। पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि ढाढेकी गांव का कुलवीर (17) पुत्र सेठपाल छह फरवरी से लापता था। जांच के दौरान पता चला कि कुलदीप की नाबालिग बहन के गांव के ही राहुल पुत्र मदन सिंह से प्रेम संबंध थे। कुलवीर की निगरानी के कारण दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था। इससे नाराज बहन ने राहुल और उसके दोस्त कृष्णा पुत्र जसवीर के साथ मिलकर कुलवीर की हत्या को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक, राहुल ने प्रेमिका को नींद की गोलियां लाकर दीं, जिन्हें उसने घटना की रात परिवार को दूध के साथ मिला कर पिला दिया। सभी के सोने के बाद आरोपियों ने गला दबाकर कुलवीर की हत्या कर दी। उन्होंने कुलवीर के शव को राहुल के नवनिर्मित घेर में दफना दिया। पुलिस ने कुलवीर का शव और नींद की गोलियां बरामद कर ली हैं।

Select Language

Advertisement