Connect with us

हरिद्वार

भाइयों में खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी भाई फरार, भाइयों में चल रहा था पुराना विवाद
हरिद्वार। दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी दो भाइयों में कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। बुधवार की रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। दोनों भाई गुरुवार दोपहर के बाद एक बार फिर आमने-सामने आ गए। बताया गया कि दोनों ही भाइयों के हाथ में धारदार हथियार थे। पुलिस ने मौके से एक भाई सचिन कुमार (26) पुत्र सत्य कुमार का शव बरामद किया। उसकी गर्दन पर गहरा घाव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल ने बताया कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी जांच चल रही है। घटनास्थल से बरामद कुल्हाड़ी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement