Connect with us

नई दिल्ली

मित्र पुलिस ने मिलाया माँ को बेटे से

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)

नैनीताल-

नैनीताल में शनिवार शाम लगभग 7 बजे तल्लीताल क्षेत्र से एक नाबालिग अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। कुछ समय बाद उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो परिवार पुलिस के पास मदद मांगने पहुंच गया। तल्लीताल पुलिस की चीता मोबाइल टीम के कॉन्स्टेबल ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। बच्चे की तलाश में सी.सी.टी.वी.कैमरे में बच्चे को तल्लीताल बाजार से टैक्सी स्टैंड की तरफ जाते हुए देखा गया। इसके बाद हल्द्वानी में उसकी खोजबीन शुरू की गई तो कुछ साक्ष्यों में बच्चा हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जाता नजर आया। जानकारी मिली कि नाबालिग, रुद्रपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया है। पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी तो नाबालिग की माँ रोने लगी। परिवार ने फोन पर मौसी के माध्यम से नाबालिग से बात की। सन्तुष्ट होने के बाद परिवार अपने घर को लौट गया। 
यह भी पढ़ें 👉  रील बनाने से नाराज पिता ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Select Language

Advertisement