Connect with us

हरिद्वार

भैरव सेना संगठन के स्वामी आलोक गिरी प्रदेश संरक्षक, गौरव बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

संगठन को मजबूत बनाने के लिए किया विस्तार, सनातन धर्म और सामाज के लिए करेंगे कार्य: मोहित चौहान

हरिद्वार। भैरव सेना संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तथा संगठन का विस्तार करते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी एवं श्री सिद्धबली हनुमान, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के स्वामी आलोक गिरी महाराज को प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया है। जबकि युवा पत्रकार गौरव कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड स्थित श्री सिद्धबली हनुमान, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रदेश संरक्षक स्वामी आलोक गिरी महाराज व प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा पत्रकार गौरव कुमार का राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने अपनी टीम के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि भैरव सेना संगठन सामाजिक कार्यों के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार बढ़-चढकर कार्य करता आ रहा है। स्वामी आलोक गिरी महाराज और युवा पत्रकार गौरव कुमार संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। संत महापुरुष हमारे आदर्श हैं। संगठन के संरक्षक के रूप में स्वामी आलोक गिरी हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु राजपूत व विभाग संयोजक कृष्ण लाल प्रजापति ने नवनियुक्त पदाधिकारियों स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी आलोक गिरी महाराज और पत्रकार गौरव कुमार संगठन को आगे बढ़ाने के साथ ही एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता चला आ रहा है। आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। स्वागत करने वालों में विभाग संयोजक कृष्ण लाल प्रजापति, जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख अजय नामदेव, राधे कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सोना, चांदी और तांबे की खोज को लेकर सरकार ने कसी कमर, मोनाश विवि और IIT रुड़की की मिलेगी मदद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement