Connect with us

हरिद्वार

युवक को पीटा, बेहोशी में गंगा में फेंकने का प्रयास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लक्सर का मामला, सगाई में गया था युवक, 5 के खिलाफ मुकदमा
हरिद्वार। सगाई समारोह में गए एक किशोर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गंगा में फेंकने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव निवासी मदन कुमार ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रामपुर रायघटी गांव में सगाई समारोह में गया था। वहां गांव का वंश भी मौजूद था। वंश उसके बेटे को अपनी रिश्तेदारी में ले जाने की बात बोलकर ले गया। कहा कि रिश्तेदार गंगा किनारे अपने खेत में मौजूद हैं। यह कहते हुए वह उसके पुत्र को अपने साथ गंगा किनारे ले गया। 
आरोप है कि वंश द्वारा यहां पहले से अपने कुछ साथियों को बुला रखा था। जो तमंचे व लाठी-डंडों से लैस थे। उक्त युवकों ने उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। 
आरोप है कि युवकों ने बेहोशी की हालत में उसके पुत्र को गंगा में फेंकने का प्रयास किया। इस दौरान खेतों में काम कर घर वापस लौट रहे कुछ ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर हमलावर उसके पुत्र को गंगा किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मातृ सदन में घुसने वाला व्यक्ति निकला मानसिक रोगी, स्वामी शिवानंद ने पुलिस पर लगाया मामला रफा-दफा करने का आरोप

Select Language

Advertisement