Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी कठघरिया में कुत्ते को घर से उठाकर ले गया तेंदुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुत्ते को दबोचकर ले जाते तेंदुआ का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत
हल्द्वानी
। कठघरिया के मंगला बिहार क्षेत्र में तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बना लिया। तेंदुआ भगत सिंह टोलिया के घर के अंदर से कुत्ते को उठाकर ले गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत बनी है।
वीडियो में गुलदार काले कुत्ते को दबोचकर ले जाते दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आसपास जंगल के अंदर कांबिंग की, लेकिन उनको गुलदार की कोई भी मूवमेंट नहीं दिखाई पड़ी।

Select Language

Advertisement