Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के चलते भूस्खलन से कार हुई
क्षतिग्रस्त, यात्रियों ने भाग कर बचाई अपनी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल-भारी बारिश के चलते कालाढूंगी मार्ग में बजून से अधौड़ा को जाने वाले मोटर मार्ग में भूस्खलन हो गया। वहां से गुजर रही कार संख्या यू.के.04 ए.जे.1733 पर बोल्डर और मलुआ आने से वो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आज सवेरे अधौड़ा से बजून को जाने वाले सक्रीय मार्ग में जा रही एक कार में तीन लोग सवार थे। अत्यधिक बरसात की वजह से भूस्खलन होने लगा। कार के गुजरते ही पहाड़ी से मलुवा और पत्थर आकर कार पर गिर गया। कार मलुवे में फंस गई तो कार सवार तीनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कार के ऊपर बड़े बोल्डर और भारी भूस्खलन होने से वो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार स्वामी और अन्य पीड़ितों ने वाहन में हुए नुकसान को देखते हुए उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित अमित लाल साह ने एस.डी.एम.को पत्र सौंपकर मुआवजे की मांग की है।

Select Language

Advertisement