Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: ड्रीम 11 में दो टीम बनाकर इस युवा ने एक साथ प्रथम और द्वितीय पुरुस्कार झटक कर रातों रात करोड़पति बना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दून से सटे जौनसार निवासी अजीत सिंह तोमर रातों रात करोड़पति बन गए। उन्हें ऑनलाइन गेमिंग एप (Dream11) ने करोड़पति बना दिया है हालाकि इस तरह के ऑनलाइन गेम आम आदमी की जेब भी ढीली कर रहे हैं पर करोड़पति बने युवक सहित परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

दून से सटे तहसील कालसी की खत फरटाड़ के लुहारी गांव के मूल निवासी व हाल निवासी तौली भूड़ अजीत सिंह तोमर ने ऑनलाइन आइपीएल ड्रीम-11 में दो टीमें बनाकर करोड़पति बन गए है। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी है जो वर्तमान समय में विकासनगर तहसील में स्टांप विक्रेता है। बताया जा रहा है कि पहली टीम में डेढ़ करोड़ रुपये व दूसरी टीम में एक करोड़ रुपये जीते हैं।उन्होंने एक अप्रैल को आइपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स व दिल्ली कैपिटल के बीच मैच खेला, जहाँ पर उन्होंने अपनी दो टीमें बनाई थी। उनकी एक टीम जहां पहले स्थान पर रही वहीं दूसरी टीम को नंबर दो की रैंक हासिल हुई। पहली रैंक हासिल करने वाली टीम पर उन्हें एक करोड़ जबकि दूसरी रैंक हासिल करने वाली टीम पर 40 प्रतिशत टैक्स कटकर 60 लाख उनके अकाउंट में आ जाएंगे। लखनऊ की टीम के मैच जीतते ही अजीत को करोड़पति बनने का संदेश प्राप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण: राज्यस्तरीय पदक विजेताओं को भी मिलेगा लाभ

Select Language

Advertisement