Connect with us

नई दिल्ली

नैनीताल घूमकर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं पेपर मिल में नौकरी करता था मृतक, पति-पत्नी, दो बच्चे और भाई-बहन हादसे के शिकार

हल्द्वानी। नैनीताल घूमकर देवरिया घर लौट रहे परिवार की कार बलरामपुर में शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात 2 बजे भीषण हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
परिवार मूलरूप से देवरिया का रहने वाला परिवार उत्तराखंड के नैनीताल से घूमकर घर लौट रहा था। हादसा उतरौला मार्ग पर विशंभरपुर गांव के पास हुआ है। मृतकों में युवक, उसकी पत्नी, दो बच्चे, भाई और बहन हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सोनू शाह के तौर पर हुई है। वह नैनीताल लालकुंआ में पेपर मिल में नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम को वह कार से परिवार के साथ अपने पैतृक गांव देवरिया के श्रीरामपुर थाने के बंकुल आ रहे थे। शुक्रवार देर रात श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement