Connect with us

नई दिल्ली

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 6166 नए पॉजिटिव मामले आए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में व्यवस्थाएं परखने के लिए होगी कोरोना मॉक ड्रिल

नई दिल्ली। देश में कोरोना फिर बेकाबू होने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 6,155 नए मामले मिले, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले अब 4.47 करोड़ (4,47,51,259) हो गए हैं। वहीं, बीते दिन 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,954 हो गई है। कोरोना के एक्टिव केसों में बीते कई दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिला। आज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस 31,194 हो गए हैं। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र की मोदी सरकार भी एक्टिव मोड में है। बीते दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर कदम उठाने के लिए बैठक की। बैठक में कोरोना को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में कोरोना मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया।

Select Language

Advertisement