Connect with us

नई दिल्ली

7 साल का बेटा नहीं सुना पाया “क, ख, ग” तो पिता ने रस्सी से हाथों को बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहली कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा रोता-चिल्लाता रहा, वीडियो वायरल

कौशांबी। शनिवार को एक पिता ने क, ख, ग नहीं सुना पाने पर 7 साल के बेटे के हाथों को रस्सी बांधकर उसे छत के कुंडे से लटका दिया। बच्चा रोता-चिल्लाता रहा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चा 1st क्लास का छात्र है।
मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के देवखरपुर गांव का है। वायरल वीडियो में बच्चा बार-बार पिता से खुद को छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। पिता बच्चे को लटकाकर वहां से चला गया वीडियो में दिख रहा है कि पिता पहले अपने बेटे के हाथ को रस्सी से बांधता है। उसके बाद पलंग पर खड़ा हो जाता है । फिर रस्सी को छत के कुंडे में फंसाता है। रस्सी को खींचकर बच्चे को टांग देता है। ऐसा करने के बाद पिता वहां से चला जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बीएड डिग्री के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक नियुक्त नहीं हो सकते : सर्वोच्च न्यायालय

अपने बच्चे की ऐसी हालत देखकर मां नाराज हो जाती है। वो अपने पति से कहती है, “जब बच्चा नहीं पढ़ रहा है तो उसका गला दबा दो न, मर जाए तो अच्छा रहेगा। रोज-रोज की मार से बच जाएगा।” जिसके बाद पति अपनी पत्नी को भी डांट देता है। वीडिया वायरल होने के बाद पिता का शांति भंग में चालान हुआ है।

Select Language

Advertisement