Connect with us

नई दिल्ली

केरल और पुदुचेरी में कोरोना संक्रमण से लौटने लगी दूसरी लहर जैसी पाबंदियां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोरोना केस बढ़ने से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरानी पाबंदियों को एक बार फिर से लागू किया जा रहा है। इसमें केरल भी शामिल हैं। यहां गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से संबंधित मौतें ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की होती हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 7 अप्रैल से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोविड-19 को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई और 10-11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया। मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने, टेस्टिंग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने और अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है।

Select Language

Advertisement