Connect with us

नई दिल्ली

पहले साथ में शराब पी, फिर कर दी दोस्त की हत्या, पूरी रात लाश के साथ बैठा रहा आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून की घटना, पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में डेयरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने काम करने वाले की हत्या कर दी। पुलिस ने डेयरी मालिक राशिद और हत्यारोपी सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना छिपाने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित, आयोग ने ठोका 25 हजार का जुर्माना

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अफजाल निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर और सुरेश निवासी नन्हेड़ा सहारनपुर कारगी चौक स्थित मुस्लिम बस्ती राशिद डेयरी में काम करते थे। दोनों डेयरी के ऊपर बने कमरे में रहते थे। शनिवार रात दोनों ने बैठकर पहले तो काफी शराब पी उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सुरेश ने अफजाल के सिर, मुंह और पैर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित सारी रात उसी कमरे में शव के साथ रहा।

Select Language

Advertisement